Homeदेशअचानक से क्यों कम हो जाता है शुगर लेवल, ये किस बीमारी...

अचानक से क्यों कम हो जाता है शुगर लेवल, ये किस बीमारी का संकेत?

Published on

शुगर हमारे शरीर की एनर्जी का मुख्य स्रोत है। शरीर के हर अंग और दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए नियमित और संतुलित शुगर लेवल की जरूरत होती है।कभी-कभी कुछ कारणों से शुगर अचानक कम हो जाती है।इसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है, जब शुगर लेवल बहुत कम हो जाता है, तो यह शरीर में खतरनाक स्थिति भी पैदा कर सकता है.

शुगर का अचानक कम होना अक्सर डायबिटीज के मरीजों में देखा जाता है, लेकिन यह अन्य लोगों में भी हो सकता है।।अगर सही समय पर इसे नहीं पहचाना गया और इलाज नहीं कराया गया तो यह मरीज की सोचने-समझने की क्षमता और शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है।

हाइपोग्लाइसीमिया का मतलब शरीर में शुगर का सामान्य स्तर से नीचे आना है। सामान्य शुगर लेवल लगभग 80 mg/dL या उससे ऊपर होता है।बुजुर्गों या जिन लोगों में दूसरी बीमारियां हैं, उनके लिए यह स्तर थोड़ा ऊंचा होना चाहिए।जब शुगर 70 mg/dL के करीब आती है, तब शरीर हमें चेतावनी देने लगता है।

जब ब्लड शुगर कम होने लगती है, तो शरीर कुछ संकेत भेजता है।जैसे ठंड लगना, पसीना आना, हाथ-पांव कांपना, हार्ट बीट तेज होना आदि ।अगर ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत ध्यान देना चाहिए और ब्लड शुगर चेक करना चाहिए

अगर शुगर 55 mg/dL से नीचे चली जाती है, तो इसे गंभीर माना जाता है. इस स्थिति में व्यक्ति ठीक से सोच नहीं पाता है।बोलने और चलने-फिरने में दिक्कत होती है। अगर समय पर इलाज नहीं हुआ, तो यह जिंदगी के लिए खतरा बन सकता है।

अचानक शुगर कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे खाना कम लेना या खाना भूल जाना, अचानक या ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी. दवाओं की ज्यादा खुराक, खासकर इंसुलिन, दूसरी बीमारी या संक्रमण इन कारणों से शरीर की ऊर्जा तेजी से खत्म हो जाती है और शुगर लेवल गिर जाता है।

शुगर कम होने पर अगर मरीज होश में है तो 20 से 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट तुरंत दें। जैसे जूस, फल, या ग्लूकोज टैबलेट।वहीं अगर मरीज बेहोश है तो खाना कभी भी न दें, बल्कि घर पर ग्लूकागन इंजेक्शन का यूज करें।इसके अलावा आधे घंटे बाद फिर से शुगर लेवल चेक करें।अगर सुधार नहीं होता है, तो तुरंत हॉस्पिटल ले जाएं।

हाइपोग्लाइसीमिया और डायबिटीज कंट्रोल के लिए हरी सब्जियां, ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ, चिकन, मछली, दालें, नट्स, बीज, लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, हेल्दी फैट्स खाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।रिफाइंड शुगर, प्रोसेस्ड फूड, सफेद ब्रेड, मिठाइयां, फास्ट फूड से बचें. बैलेंस डाइट, नियमित ब्लड शुगर मॉनिटरिंग और दवा का सही यूज हाइपोग्लाइसीमिया को रोकने में मदद करता है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...