Homeदेशअचानक राहुल गाँधी पर प्रशांत किशोर हमलावर क्यों हो गए ?

अचानक राहुल गाँधी पर प्रशांत किशोर हमलावर क्यों हो गए ?

Published on


न्यूज़ डेस्क 

चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर इन दिनों राहुल गाँधी पर बेहद नाराज हैं। वे कई तरह से राहुल और कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। अपनी जान सुराज यात्रा पर निकले पीके इन दिनों सीतामढ़ी में हैं और लोगों को लोकतंत्र से लेकर उनके अधिकार पर बातें कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीके ने कहा है कि राहुल गांधी देश भर में घूम कर लोगों के बीच बहुत सी बाते कर रहे हैं लेकिन बिहार के बारे में वे कुछ भी नहीं बोलते। क्या वे नहीं जानते हैं कि बिहार इस देश का सबसे गरीब राज्य है और यहाँ की जनता कई तरह की परेशानियों का सामना भी कर रही है।  
  प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जो अभी सरकार चल रही है उसमे कांग्रेस भी शामिल है। लेकिन की जनता की भलाई के लिए वे कुछ नहीं करते और नहीं कुछ बोलते हैं। प्रशांत किशोर ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि गरीब की बात करने वाले ये बोल रहे हैं कि कर्नाटक में महिलाओं को 3 हजार रुपये देंगे। कर्नाटक की महिला ज्यादा गरीब है या बिहार की महिला ज्यादा गरीब है? अगर कर्नाटक की महिला को 3 हजार रुपये मिलना चाहिए तो कांग्रेस के लोग बिहार में सरकार में शामिल हैं तो जरा बताइए कि बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं एक हजार भी दिलवा  रहे हो? 
    पीके ने कहा कि एक समय था कि बिहार में कांग्रेस की तूती बोलती थी। 40 सालों तक कांग्रेस का राज था यहाँ। लेकिन सच यही है कि बिहार को बर्बाद करने में इसी कांग्रेस का ही हाथ था। यही वजह है कि बिहार की जनता ने कांग्रेस को यहाँ से भगा दिया। आज कांग्रेस की राजनीति को राहुल गाँधी आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन राहुल गाँधी को बिहार से कोई मतलब नहीं है। बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब राहुल गांधी और प्रियंका के साथ प्रशांत किशोर की खूब बनती थी। वे कांग्रेस में शामिल होने को भी तैयार हो गए थे। लेकिन बातो को लेकर वे पीछे हट गए और  अपनी समझ के मुताबिक राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में आगे काम कर रहे हैं।  \
 उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस के पास कुछ है भी नहीं। पीके ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के पास पांच फीसदी वोट भी नहीं है। इसके पीछे उसकी गलती ही थी। आज कांग्रेस उस गलती को भुगत भी रही है।  
  बता दें कि पीके इन दिनों कांग्रेस के साथ ही इंडिया गठबंधन पर भी भड़के हुए हैं। वे नीतीश सरकार से भी नाराज है और राजद से भी। अगले लोकसभा चुनाव में संभव है कि वे अपने कुछ लोगों को चुनाव में खड़ा कर सकते हैं।   

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...