Homeदेशलालू यादवने क्यों कहा होशियार रहना है,चौकन्ना रहना है, एक-एक वोट की...

लालू यादवने क्यों कहा होशियार रहना है,चौकन्ना रहना है, एक-एक वोट की गिनती करानी है

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि  सारे मनोवैज्ञानिक प्रोपेगेंडा धरे के धरे रह जाएंगे, जनता के साथ मिलकर हम जनता की सरकार बनाएंगे। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाले रिजल्ट देकर जा रहा है। बिहार में और देश में फिर से जनता की सरकार आ रही है।।

उन्होंने इंडिया  गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम जनता के मत की रक्षा कर सकें और झूठ के खिलाफ सत्य की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा सके। तो साथियों होशियार रहना है , चौकन्ना रहना है, एक-एक वोट की गिनती सजगता के साथ करानी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राजद सुप्रीमो ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। मैं आभारी हूं इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता का जिसने चुनाव के दौरान भीषण गर्मी की परवाह किए बिना पूर्ण मनोयोग के साथ संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि साथियों, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जो मुहीम हमने शुरू की थी उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है, जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है लेकिन इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुंचाना हमारा दायित्व है, इसलिए बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें और सुनिश्चित करें कि बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे जिससे कि हमारा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण भी सुरक्षित रह पाए।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this