Homeदेशकांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने क्यों कहा कि पीएम मोदी इंदिरा गाँधी...

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने क्यों कहा कि पीएम मोदी इंदिरा गाँधी और नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आरोप पर कि कांग्रेस संविधान को नहीं मानती, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माण में कांग्रेस का योगदान रहा है, यह हमेशा से संविधान को मानती आई है।

उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कभी भी इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते। उन्होंने सवाल किया, “क्या उन्‍हें गलतफहमी है कि इंदिरा गांधी ने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े करवाए थे और उससे पूर्वी पाकिस्तान छीनकर उन्‍होंने अलग बांग्लादेश बनवाया था।”

सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी के मामले पर उन्होंने कहा, “यह मामला अब कोर्ट में है। इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।” इस दौरान उन्होंने भाजपा पर सीएम केजरीवाल को परेशान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं, दो राज्यों में उनकी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तो गठबंधन करते हैं, पंजाब में अकाली दल के साथ और जम्मू-कश्मीर महबूबा मुफ्ती की पार्टी के साथ उन्होंने गठबंधन किया था।

Latest articles

लखनऊ में PM मोदी का कांग्रेस पर अटैक,एक ही परिवार के नाम पर योजनाएं

25 दिसंबर 2025 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर...

नीतीश के बेटे निशांत के लिए अब BJP भी करने लगी बैटिंग!

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर एक...

आधार कार्ड के साथ कर ल‍िए ये 5 काम तो नहीं होंगे धोखाधड़ी के शिकार

Aadhaar Card किसी भी भारतीय नागरिक के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज है। अगर आधार...

दिन में जरूरत से ज्यादा नींद आना हो सकता है नार्कोलेप्सी बीमारी का संकेत,

अक्सर हम दिन में नींद आने को थकान, तनाव या कम सोने का नतीजा...

More like this