Homeदेशकांग्रेस ने मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से क्यों कर...

कांग्रेस ने मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से क्यों कर दी ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी नेआज  केंद्र सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए आरोप लगाया कि यह पहले सत्ता में आई और उसके बाद सत्ता के माध्यम से अपने करीबी उद्योगपतियों का कब्जा सरकारी संपत्तियों पर करा रही है।

लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए जालंधर से सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने यह आरोप भी लगाया कि इस बजट में सरकार बचाने की फिक्र दिखाई देती है और यह देश बचाने वाला नहीं, बल्कि सरकार बचाने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि बजट से साबित हो गया कि यह सरकार देश के सभी नागरिकों को समान नजर से नहीं देखती, बल्कि राजनीतिक चश्मे से देखती है।

चन्नी ने बजट में पंजाब और अपने संसदीय क्षेत्र जालंधर के उद्योगों को भी निराश करने का आरोप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि बजट में 14 लाख करोड़ रुपये का कर्ज इस साल लेने की बात कही गई और यदि हर साल सरकार ऐसे ही कर्ज लेती रही तो ‘‘देश कहां जाएगा’’।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस पर आपातकाल का आरोप लगाते हैं लेकिन आज देश में ‘‘वित्तीय आपातकाल’’ और ‘‘अघोषित आपातकाल’’ है। उन्होंने दावा कि पिछले दस साल में डॉलर की कीमत 25 रुपये, पेट्रोल की कीमत 23 रुपये और डीजल की कीमत 35 रुपये बढ़ गई है। चन्नी ने यह दावा भी किया कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में डॉलर का मूल्य केवल 13 रुपये बढ़ा था।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में सरकार में आने से पहले मोदी रुपये की कीमत गिरने पर सरकार कमजोर होने, प्रधानमंत्री कमजोर होने की बात करते थे।

चन्नी ने कहा, ‘‘आज बताएं कि रुपये की कीमत गिर रही है तो क्या सरकार कमजोर नहीं हो रही, प्रधानमंत्री कमजोर नहीं हो रहे।’’ उन्होंने देश में निजीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘आप (सरकार) देश की संपत्ति के संरक्षक हैं, मालिक नहीं। इसे बेचने की और देश को बर्बाद करने की गलती मत करो।’’

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this