Homeदेशओडिशा में कौन बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री ?

ओडिशा में कौन बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
 ओडिशा में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। लेकिन नतीजे आने के साथ ही कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेल शुरू हो गया है। संभलपुर से लोकसभा का चुनाव जीते धर्मेंद्र प्रधान को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लेकिन क्या भाजपा इस समय किसी लोकसभा सदस्य का इस्तीफा कराने की स्थिति में है?

इसके बावजूद प्रधान सबसे मजबूत इसलिए है क्योंकि उन्होंने ओडिया अस्मिता का मुद्दा भाजपा के घोषणापत्र में शामिल कराया था और वीके पांडियन को टारगेट करके चुनाव लड़ने का आइडिया उनका था। पिछले पांच साल में ओडिशा में भाजपा के विस्तार में उनका बड़ा रोल रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान के अलावा तीन और नामों की चर्चा है। बीजू जनता दल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए बैजयंत पांडा इस बार केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं। उनको भी दावेदार माना जा रहा है। सबसे चौंकाने वाला नाम देश के नियंत्रक व महालेखापरीक्षक यानी सीएजी गिरीश मुर्मू का है।

 पिछले साल दिसंबर में छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने पहली बार वहां आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया। सो, क्या वह दूसरा आदिवासी सीएम बनाएगी? एक तीसरा नाम प्रतार षाड़ंगी का है, जिनको पहले नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार में मंत्री बनाया था। 

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा में जिन नेताओं के नाम चलते हैं उनको पद नहीं मिलता है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की मिसाल देकर यह भी कहा जा रहा है कि मोदी किसी नए चेहरे को भी आगे कर सकते हैं।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this