Homeदेशविपक्षी एकता की बैठक में फारूक अब्दुल्ला ने स्टालिन को बताया पीएम...

विपक्षी एकता की बैठक में फारूक अब्दुल्ला ने स्टालिन को बताया पीएम मैटेरियल

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

अगले साल लोकसभा का चुनाव होने वाला है।विपक्ष अभी से ही एकजुट होने के कवायद में लगा हुआ है । इसी क्रम में चेन्नई में डीएमके की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की। वहां बैठक में विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को विभेदकारी ताकतों के खिलाफ एक साथ आना चाहिए ।उन्होंने कहा कि कौन नेतृत्व करेगा या कौन पीएम का उम्मीदवार बनेगा फिलहाल यह कोई सवाल नहीं है ।हम एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं यही हमारी इच्छा है।

कौन होगा पीएम का चेहरा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष एकजुट हो भी जाता है ,तो फिर एक महत्वपूर्ण सवाल होगा कि इस एकजुट हुए विपक्ष में पीएम का चेहरा कौन होगा,कौन संयुक्त विपक्ष को नेतृत्व देगा? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि कौन नेतृत्व करेगा। साल 2024 के चुनाव में कौन होगा विपक्ष का पीएम उम्मीदवार यह बताने का अभी कोई सवाल ही पैदा होता नहीं होता है। चुनाव जीतने के बाद सारी बातें तय होंगी।

संयुक्त विपक्ष के पीएम के चेहरे को लेकरनेशनल कॉन्फ्रेन के नेता फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि जब हम सभी एकजुट होंगे और जीतेंगे,उस समय वे तय करेंगे कि इस देश का नेतृत्व करने और एकजुट करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन है ।हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या एम के स्टालिन पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं ? इस पर अब्दुल फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि क्यों नहीं वह पीएम का चेहरा क्यों नहीं बन सकते हैं इसमें गलत क्या है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this