Homeदेशशाहरुख खान अपनी फिल्म की हीरोइन खुद सिलेक्ट करते हैं या कोई...

शाहरुख खान अपनी फिल्म की हीरोइन खुद सिलेक्ट करते हैं या कोई और

Published on

शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के वो सेल्फमेड स्टार हैं,जिन्होंने टीवी से निकलकर बॉलीवुड में अपने टैलेंट से धाक जमाई।पिछले कई सालों से शाहरुख खान बी-टाउन पर राज कर रहे हैं।

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस और किंग खान के नाम से जाने जानेवाले शाहरुख खान आज फिल्मों में जिस मुकाम पर हैं,वहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। यही कारण है कि हर उम्र की हीरोइन उनके साथ काम करने का सपना देखती हैं,
लेकिन हर हीरोइन का यह सपना पूराj नहीं होता है,क्योंकि शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए आंख मूंद कर हीरोइन का चुनाव नही किया जाता है।ऐसे में आप भी यह जानना चाहते होंगे की आखिर कौन शाहरुख खान की फिल्मों में हीरोइन का चयन कौन करता है।

एक्टर के फैंस के मन में यह सवाल आता है कि क्या शाहरुख खान अपनी फिल्मों की हीरोइन खुद चुनते हैं या फिर कोई और चुनता है शाहरुख खान के साथ फिल्मों में काम करने वाली हीरोइन को।अपने फैंस के इस सवाल का जवाब शाहरुख खान ने खुद ही रजत शर्मा आप की अदालत’ शो में दे दिया था।

शाहरुख खान ने कहा था कि जब से मैंने बॉलीवुड में एंट्री ली है, तब से आजतक एक भी फिल्म के लिए मैंने अपनी हीरोइन खुद नहीं चुनी।

शाहरुख खान ने ऐसा करने के पीछे एक बड़ा कारण बताते हुए कहा कि जब मैं नया था तो मेरे साथ दिव्या भारती, माधुरी, मनीषा कोइराला जैसी कई टॉप एक्ट्रेसेस ने काम किया था। उस दौरान उन्होंने एक बार भी ये नहीं कहा कि यह तो नया है।

एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि, उसी दौरान मैंने ये सोच लिया था कि मैं भी अपने करियर में कभी किसी के साथ काम करने से मना नहीं करूंगा और आजतक मैंने कभी डायरेक्टर से नहीं कहा कि आप उसे ही हीरोइन ले लो।
शाहरुख खान के अनुसार कई बार उनकी फिल्मों के डायरेक्टर्स ने उनके साथ फिल्म की हीरोइन का नाम डिस्कस किया और मेरा सजेशन भी पूछा। लेकिन मैंने हमेशा फैसला उन्हीं पर छोड़ा है और आगे भी मेरा यही रवैया रहेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान बहुत जल्द फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, जिसका ऐलान हाल ही में एक्टर ने किया है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...