Homeदेशठंड ज्यादा लगती है,शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करना चाहिए?

ठंड ज्यादा लगती है,शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करना चाहिए?

Published on

सर्दी का मौसम आते ही हल्की ठंड लगना तो आम बात है, लेकिन अगर आपको दूसरों की तुलना में बहुत ज्यादा ठंड लगती है, हाथ-पैर हमेशा बर्फ जैसे रहते हैं या ठंड बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती, तो यह आपके शरीर के अंदर किसी न्यूट्रिएंट की कमी का संकेत भी हो सकता है।इसे लेकर मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपना विचार शेयर किया है।इस वीडियो में डॉक्टर बताते हैं, ज्यादा ठंड महसूस होना सिर्फ कमजोरी की वजह से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कुछ खास कारण छिपे होते हैं। जानें वे कौन-से कारण हैं, साथ ही जानेंगे शरीर में प्राकृतिक गर्मी कैसे बढ़ाई जा सकती है।

डॉक्टर जैदी बताते हैं, आयरन की कमी सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से शरीर में ठंडक बढ़ जाती है।आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे शरीर में खून के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है। इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और शरीर कम गर्मी पैदा कर पाता है। ऐसे लोग अक्सर थकान और सांस फूलने जैसी समस्याएं भी महसूस करते हैं।

अपने डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें जैसे पालक, चना, गुड़, खजूर आदि। आयरन के साथ विटामिन C लेना भी जरूरी है ताकि शरीर इसे अच्छे से अवशोषित कर सके‌।

विटामिन B12 भी शरीर में खून बनाने और ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।इसकी कमी से शरीर की हीट जनरेट करने की क्षमता कम हो जाती है और हाथ-पैर ठंडे रहने लगते हैं‌। इसके साथ झनझनाहट, थकान, भूलने की समस्या जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

दूध, दही, पनीर, चीज, अंडे और नॉन-वेज (चिकन, फिश, रेड मीट) B12 के अच्छे स्रोत हैं। जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है।

इन सब से अलग डॉक्टर बताते हैं, यह सबसे कॉमन और गंभीर कारण है जिसकी वजह से अचानक बहुत ठंड लगने लगती है। थायरॉयड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। इसकी कमी होने पर शरीर का तापमान बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। वजन बढ़ना, बाल झड़ना, थकान और ठंड बढ़ना इसके प्रमुख लक्षण हैं।

थायरॉयड के लिए आयोडीन और सेलेनियम बहुत जरूरी हैं। इसके लिए आयोडाइज्ड नमक, मछली, दही, पनीर, ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज और बाजरा जैसी चीजें डाइट में शामिल करें। साथ ही, डॉक्टर की सलाह से थायरॉयड की दवा लेना बेहद जरूरी है।

डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको बहुत ज्यादा ठंड लगती है, तो इसे हल्के में न लें। अपनी डाइट सुधारें, फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं और जरूरी ब्लड टेस्ट जैसे आयरन, B12 और थायराइड की जांच जरूर कराएं। सही कारण पता चलने पर इसका इलाज आसान हो जाता है और आप सर्दी में आराम से रह सकते हैं।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...