Homeदेशआखिर बिहार में छोटे दलों की राजनीति किधर जाएगी ?

आखिर बिहार में छोटे दलों की राजनीति किधर जाएगी ?

Published on


न्यूज़ डेस्क

 कहने को तो बिहार में महागठबंधन और बीजेपी के बीच आगामी लोकसभा चुनाव में मुकाबला होना है लेकिन कई ऐसे सियासी दल है जिनकी राजनीति काफी प्रभावशाली है और उनकी अपनी जमीं भी है। इस बार बिहार के कई छोटे दल अभी तक किसी गठबंधन से नहीं जुड़े हैं लेकिन उनकी राजनीति किसी भी बड़े दल को नुक्सान पहुंचा सकती है। मुकेश साहनी की पार्टी इन्ही छोटे दलों में से एक है। बिहार में यह वीआईपी पार्टी कहने को छोटी है लेकिन मल्लाह ,केवट के बीच काफी लोकप्रिय है।    
           अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लगभग सारी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन, प्रदेश के छोटे दल अब तक सियासी मित्र को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। इस बीच, अपने वोट बैंक को जोड़ कर रखने और दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने को लेकर सभी दल प्रयास जरूर कर रहे हैं, लेकिन सियासी मित्र को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं।
                 विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने 101 दिनों की संकल्प यात्रा के जरिए अपने वोट बैंक को जोड़ने की कोशिश की तो पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी स्थानीय मुद्दों के समाधान को लेकर संघर्ष करते नजर आ रही है।
                   बहुजन समाज पार्टी की नजर भी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों पर लगी है। बसपा ने अनिल कुमार को बिहार प्रभारी बनाकर पार्टी में जान फूंकने की कोशिश की है। कुमार भी बक्सर, भोजपुर, रोहतास सहित कई जिलों में बसपा को मजबूत करने में जुटे हैं। ये दल हालांकि किस गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेंगे इसकी तस्वीर अब तक साफ नहीं कर सके हैं।
              वीआईपी 6 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में एक बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है, जिसमे संभावना व्यक्त की जा रही है कि वीआईपी इस दिन सियासी मित्र को लेकर अपने पत्ते खोले। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति हालांकि यह भी कहते हैं कि किस गठबंधन के साथ जाना है, इसका फैसला पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को करना है।
                    उन्होंने आगे कहा कि वीआईपी निषादों के आरक्षण की लड़ाई लड़ रही है और यही मुद्दा है जो गठबंधन भी तय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी अपनी ताकत है और यह सभी राजनीतिक दल जानते हैं।
                बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार भी गठबंधन को लेकर विशेष कुछ नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व पार्टी को बिहार में मजबूत करना है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...