पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं मानेगी केंद्र के निर्देश,नहीं लगाएंगी कोरोना प्रतिबंध

0
141

कोलकाता (बीरेंद्र कुमार): चीन जापान अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर तेजी से बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार में सभी राज्य सरकारों को कोरोना के मामले में विशेष निर्देश दिए है। इस निर्देश में राज्यों से अपने लोगों से कोरोना के दिशा निर्देश के अनुपालन करवाने की बात कही गई है। लेकिन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री फिलहाल कोरोना को लेकर जनता पर किसी भी तरह की बंदिश लगाने के मूड में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने लोगों को ना घबराने की दी सलाह

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले ना बड़े इसे लेकर राज्य सरकार की तरफ से लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना से किसी को घबराना नहीं है। क्रिसमस का जश्न हो या गंगासागर का मेला सब कुछ हो जाएगा। राज्य सरकार कोरोना की स्थिति पर नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार की आम लोगों के लिए किसी भी तरह की बंदिश लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति पर चर्चा हुई है। इस स्थिति पर नजर रखने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

कमेटी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कार्य करेगी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कमेटी इस बात का पता लगाएगी कि राज्य में कोरोना के प्रसार से कैसे निपटा जाए? जैसी स्थिति होगी उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कोरोना को लेकर फिलहाल स्थिति ठीक-ठाक है। जब कोरोना के मामले बढ़ेंगे तो हम लोग एहतियात बरतेंगे। लेकिन अभी यहां कोविड नहीं हो रहा है, इसलिए लोग बेरोक-टोक आवाजाही कर रहे हैं। लोग अभी आने वाला त्योहार क्रिसमस मनाएंगे और गंगासागर मेला का आनंद उठाएंगे। कोरोना का मामला बढ़ेगा तब हम जरूर लोगों को कहेंगे कि मास्क पहनो, लेकिन फिलहाल तो लोग यहां उत्सव मनाएंगे।

राज्य सरकार कोरोना से निपटने के लिए तैयार

कोरोना को लेकर पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर सिद्धार्थ नियोगी ने बताया कि कोविड-19 की संभावित स्थिति से निबटने के लिए पश्चिम बंगाल पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 का प्रसार नहीं होने देने के लिए यहां नियमित रूप से कोरोना की जांच और निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में किसी भी संभावित स्थिति से निबटने के लिए तैयार हैं, और फिलहाल चीजें यहां नियंत्रण में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here