HomeदेशWeather Updates Today 18 May 2024 : दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा...

Weather Updates Today 18 May 2024 : दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट

Published on

Weather Updates Today
देश के करीब आधे हिस्से में भीषण गर्मी के साथ लू चल रही है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने 18 मई से अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में 21 मई तक लू की स्थिति होने का अनुमान जताया है। वहीं बिहार में 20 मई तक, झारखंड में 19 और 20 मई, उत्तरी मध्‍य प्रदेश में 18 से 21 मई, बंगाल के कुछ इलाकों में 18 से 20 और ओडिशा के कुछ इलाकों में 20 और 21 मई को लू चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने पश्चिम राजस्थान में अत्यधिक गंभीर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में गंभीर लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को केरल के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 18 से 21 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों, केरल और माहे में 18 और 19 मई, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 20 और 21 मई को भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं असम, गोवा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this