HomeदेशWeather Report 19 April 2024: यूपी से बंगाल तक लू की मार,...

Weather Report 19 April 2024: यूपी से बंगाल तक लू की मार, कई राज्यों में 40 के पार पहुंचा पारा; जानिए कैसा रहेगा आज मौसम

Published on

Weather forecast Today : देशभर में इन दिनों मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 19 से 21 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। इसके अलावा बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में कई राज्यों लू की स्थिति देखने को मिलेगी। आईएमडी ने बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मुंबई और कई राज्यों लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि, दिल्ली को अगले कुछ दिनों तक राहत मिलती रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। इसके चलते तापमान में भी लगभग दो से तीन डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रह सकती है। येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार को भी हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। अगले पांच दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आज और कल में हल्की बारिश की भी संभावना है। 19 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी छिटपुट बारिश की संभावना है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this