HomeदेशWeather Update Today: दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में शीतलहर,...

Weather Update Today: दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में शीतलहर, यूपी समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

Published on

न्यूज डेस्क
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में एक तरह घने कोहरे ने परेशान कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ हड्डियां गलाने वाली सर्दियां पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा थोड़ा कम दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले 2 दिनों तक घना कोहरा रहने की संभावना है। दिल्ली और उससे सटे शहरों में कोहरे के साथ शीत लहर भी होगी। इस बीच, उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 31 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक नए साल पर भी बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को वेस्टर्न हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड और ओडिशा में घना से बहुत घना कोहरा रह सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

देश के मुख्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। दिल्‍ली में आज तापमान न्‍यूनतम 9 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मुम्‍बई में आसमान साफ रहेगा। मुम्‍बई में आज तापमान न्‍यूनतम 22 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

चेन्‍नई के आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में आज तापमान न्‍यूनतम 23 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। कोलकाता में आज तापमान न्‍यूनतम 17 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। लखनऊ में आज तापमान न्‍यूनतम 9 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पटना में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। पटना में आज न्‍यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...