HomeदेशWeather Update Today 30 April 2024: बंगाल-बिहार में भीषण लू का अलर्ट,...

Weather Update Today 30 April 2024: बंगाल-बिहार में भीषण लू का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Aaj Ka Mausam
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मई तक देश के कई राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है जिसमें असम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। वहीं कई पूर्वी राज्यों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

वहीं,राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान का स्तर 22 से 25 डिग्री रह सकता है। नोएडा में भी तापमान 35 से 39 डिग्री अधिकतम तो न्यूनतम 20 से 23 डिग्री रह सकता है।

उधर बिहार में भीषण गर्मी और लू जारी है। सोमवार को कई जगहों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी रहेगी। बिहार के शेखपुरा जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 44 घंटो में उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब के कई हिस्सों में हल्की बारिश पड़ सकती है। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश संभावना है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this