Weather Update Today: दिल्ली-NCR में जाते मॉनसून की बारिश ने मौसम किया खुशनुमा, बिहार- बंगाल समेत इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

0
185

न्यूज डेस्क
देश में मॉनसून अब अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इसके साथ ही अब मौसम में भी बदलाव दिखाई देने लगा है। राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में सुबह और शाम के समय अब गर्मी का असर धीरे धीरे खत्म होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं में नमी कम होने लगी है। बारिश की अभी संभावना नहीं है। दिल्‍ली में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक समेत महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। वहीं इन राज्यों के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही इन हिस्सों में तूफान आने की आशंका है। 29 सिंतबर तक देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर से सटे इलाकों में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बनने की सभांवना है, जिसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं इन राज्यों के कुछ स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। देश के पूर्वोत्तर इलाकों में सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना में छिटपुट बारिश हो सकती है, वहीं दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here