HomeदेशWeather Update Today: इन राज्यों में तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज,...

Weather Update Today: इन राज्यों में तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी भारी बारिश और बर्फबारी, IMD ने किया अलर्ट जारी

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण केरल समेत देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही आसमान में कोहरा छाया रहा है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत देश के कई हिस्सों में मध्यम से लेकर घना कोहरा देखने को मिला है।

उत्तर भारत में ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। इन राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29-30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और इसके काफी मजबूत होने की आशंका है। इसके चलते मध्य प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है।

पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली और एनसीआर में एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे देश में मौसम लगभग शुष्क रहेगा। असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this