Weather Update Today: UP से लेकर बिहार तक आज होगी भारी बारिश; दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम,जानिए अपने शहर का हाल

0
402

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ा राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज बादल छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों के साथ पश्चिमी यूपी में भी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों हल्की-फुल्की बारिश हो देखने को मिल रही हैं, हालांकि कहीं भी तेज बारिश नहीं हो रही है, जिससे गर्मी भी बनी हुई है। प्रदेश में 30 सितंबर कर मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 25 सितंबर को भी राज्य में एक या दो स्थानों पर बारिश के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में आज बारिश हो सकती है। उधर हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 सितंबर के बीच अण्डमान और निकोबार के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार बारिश के कहर के बाद अबतक 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। शनिवार को तीन घंटे में 109 मिलीमीटर बारिश होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इलाके में फिलहाल राहत कार्य जारी है। मौसम विभाग ने क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी नागपुर में हालात का जायजा लिया। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर तक ठाणे और रायगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

उधर बिहार में मॉनसून की सक्रियता से कई जिलों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से काफी राहत दी है। लगातार बारिश और बादलों के छाये रहने से अधिकतम तापमान नीचे आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, सोमवार से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। हालांकि पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल और अररिया में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here