HomeदेशWeather Update Today: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, यूपी में मौसम...

Weather Update Today: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, यूपी में मौसम सुहाना, इन राज्यों में बारिश की संभावना, जाने आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दिनों हुई बारिश से सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में सुबह में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो गुरुवार के मुकाबले दो डिग्री कम है। वहीं, यूपी और बिहार में भी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में यूपी और बिहार में सुबह के समय तामपान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का अहसास और भी बढ़ेगा।

वहीं हिमाचल प्रदेश में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं आज का मौसम साफ रहने के अनुमान है। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 23 और न्‍यूनतम 10 है।

मौसम विभाग ने आज दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

आईएमडी के मुताबिक आज दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण और निकटवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी में तूफानी मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अब देश के दक्षिणी राज्यों में पूर्वोत्तर मॉनसून की शुरुआत होने की उम्मीद है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वी/उत्तरपूर्वी हवाओं के पहुंचने की उम्मीद के साथ अगले 48 घंटों में दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाके में पूर्वोत्तर मॉनसून से बारिश शुरू होने की संभावना है। हालांकि सामान्य तौर पर उत्तर-पूर्वी मानसून का शुरुआती चरण कमजोर रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this