Weather Update Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मॉनसून पर आई खुशखबरी, मौसम विभाग ने बताई तारीख

0
111

Weather Report
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। साथ ही इस साल मानसून मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होगी। आईएमडी ने केरल में मानसून के आने की तिथि 31 मई बताई है, जबकि आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को पहुंचता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 18-20 जून के बीच वाराणसी व गोरखपुर में 23-25 जून, महाराष्ट्र के मुंबई में 10-11 जून मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इसी रफ्तार से मानसून दिल्ली में 29 जून को पहुंचेगा।

इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 29 मई तक अत्यधिक गर्मी जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस भीषण गर्मी के कारण हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय की पहाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर इस समय भीषण लू की चपेट में है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 30 मई तक लू से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि 30 मई के बाद लू की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here