HomeदेशWeather Update Today: बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट! जानें देशभर में...

Weather Update Today: बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट! जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गयी है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से राजधानी दिल्ली में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में सर्दी कंपकपाने लगी है। वहीं, राजस्थान में 23-24 दिसंबर को मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल में बारिश की संभावना है। इसके अलावा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, मुजफ्फराबाद में भी हल्की बारिश का अनुमान है। साथ ही आज हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।

गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ, दिल्ली की हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 354 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज पारा 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8°C और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में 8-11°C दर्ज किया गया। इसके अलावा दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 17 दिसंबर को छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this