HomeदेशWeather Update Today: आज इन राज्यों में भारी बारिश का अर्लट, दिल्ली-NCR...

Weather Update Today: आज इन राज्यों में भारी बारिश का अर्लट, दिल्ली-NCR में छाये बादल, जानिए क्या है IMD की चेतावनी

Published on

न्यूज डेस्क
देश में अब मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश अपना विकराल रूप धारण किए हुए है। उत्तर भारत में धीरे- धीरे ठंड की दस्तक हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में काले बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। आज कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक आज केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने और 30-40 किमी. प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाओं की आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट के असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में भी बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों के लिए हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में गरज के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया है। जिन राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है उसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल है। यहां सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इसके अलावा आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है। साथ ही अगले दो दिनों में यानी 16 अक्टूबर तक आईएमडी ने बताया कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और अरब सागर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this