HomeदेशWeather Update Today: उत्तराखंड और हिमाचल में आज भारी बारिश की संभावना,...

Weather Update Today: उत्तराखंड और हिमाचल में आज भारी बारिश की संभावना, जानिए राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी ने आज के दिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। भारी बारिश को देखते हुए आज फिर उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, उसके बाद इसमें भारी कमी आएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान मध्यप्रदेश, झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह-सुबह मानसूनी बारिश हुई, जिससे कई जगह पानी भर गया। मानसूनी बारिश ने पूर्वोत्तर राज्यों में भी एक बार फिर हालात खराब कर दिए, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

आईएमडी के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अलग-अलग स्थानों पर जमकर बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। एक दिन पहले सोमवार को हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश होने से तबाही मच गई, जिससे कई मार्ग बाधित हुए।

 

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...