HomeदेशWeather Update Today: आज कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश,...

Weather Update Today: आज कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
देश के कई राज्यों से मानसून अब लगभग विदा हो चुका है, और धीरे धीरे ठंड का आगमन शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार रात से दिल्ली में रात के वक्त तापमान गिर रहा है। इससे लोगों को थोड़ी ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को रात और सुबह के वक्त तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। इसी तरह अगले कुछ दिन तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

इस बीच देश के कुछ राज्यों में आज यानी 3 अक्टूबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिम मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। आईएमडी के मुताबिक कि 6 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ आंधी भी आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 4 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 से 6 अक्टूबर को सिक्किम और ओडिशा के छह जिलों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक ‘निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम झारखंड और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर सक्रिय है।आईएमडी ने मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि झारसुगुडा, बरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, देवगढ़ और अंगुल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) की संभावना है।

इस बीच, उत्तरी ओडिशा पर कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसके संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this