न्यूज डेस्क
देशभर के मौसम में अब धीरे-धीरे परिवर्तन देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो गयी है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश उत्तर पश्चिम ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग की और से बिहार में दो और तीन अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिसा और छत्तीसगढ में आज बहुत तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले तीन दिन के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और अरुणाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज केरल में भी तेज बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ हुआ जिसका असर देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। इसके कारण पश्चिमी बंगाल, झारखंड, ओडिसा, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। बताया जा रहा है इसका असर देशभर के कई हिस्सों में 6 अक्टूबर तक देखी जा सकती है।

