HomeदेशWeather Update Today: उत्तर भारत में शीतलहर ने दी दस्तक, मौसम विभाग...

Weather Update Today: उत्तर भारत में शीतलहर ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
आधा दिसंबर बीत चुका है और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया हैा उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में अब कंपकंपाती ठंड का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (15 दिसंबर) की सुबह का तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों शीत लहर चल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में हवा बर्फीली हो गई है, लिहाजा ठंड बढ़ गई। ठंड के अलावा दिल्ली की सड़कों पर विजिबिलिटी कम और एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर तक मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी पारा गिर रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी पारा गिरने की खबर है। वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 या 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this