HomeदेशWeather Today 28 April 2024 : धूप, बादल, बारिश या चलेंगी तेज...

Weather Today 28 April 2024 : धूप, बादल, बारिश या चलेंगी तेज हवाएं? जानें कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम

Published on

Aaj Ka Mausam
देश के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है तो वहीं पहाड़ों पर ठंड अब भी बाकी है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके बर्फबारी से गुलजार हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल से गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई स्थानों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना है।

शनिवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में ह्यूमिडिटी का स्तर 51 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 28 से 29 अप्रैल के दौरान कोंकण, गोवा और 28-30 अप्रैल 2024 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन में पश्चिमी हिमालय की कई जगहों पर हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और साउथ ओडिशा के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं संभव है। पंजाब के उत्तरी इलाकों में हल्की से मीडियम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this