HomeदेशWeather Update Today: दिल्‍ली-NCR में हल्‍की बारिश, शीतलहर की चपेट में बिहार,...

Weather Update Today: दिल्‍ली-NCR में हल्‍की बारिश, शीतलहर की चपेट में बिहार, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में हाल फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक ठिठुरन भरी ठंड इस बार फरवरी के मध्य तक रह सकती है। दिल्ली में लोगों को ठंड और कोहरे के बीच आज सुबह हल्की बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से आसपास रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम रहा। राष्ट्रीय राजधानी में दिन में ठंड और सुबह तथा रात के समय घने कोहरे का प्रकोप है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार जनवरी में दिल्ली में पांच सर्द दिन रहे और पांच दिन शीत लहर की स्थितियां बनी रहीं जो बीते 13 साल में सबसे ज्यादा हैं।

आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए 24 जनवरी को भीषण ठंड और घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाके और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 27 जनवरी तक अलग-अलग राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड तो दिन भर बनी रहेगी, लेकिन घना कोहरा खासतौर पर रात और सुबह के समय देखा जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को, वहीं कुछ हिस्सों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन से लेकर बहुत ठंडे दिन रह सकते हैं। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह की स्थिति जारी रहने की संभावना है। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं, अगले चार दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी।

 

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...