HomeदेशWeather Update Today: उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, मौसम...

Weather Update Today: उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ उत्तर पूर्व और राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में घना कोहरे के कारण रेल,सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्‍ली-एनसीआर में घने कोहरे और ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दोपहर को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने और सुबह में मध्यम से घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, राजस्‍थान और उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को घना से बहुत घना कोरा छाया रहेगा। इन प्रदेशों के लोगों को आने वाले 5 दिनों तक राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नागालैंड में घने कोहरे रहने की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अगले 3-4 दिनों में बारिश की संभावना है।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this