Weather Today 17 June 2024: दिल्ली में 45 डिग्री का टॉर्चर तो पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

0
143

Aaj Ka Mausam
उत्तर भारत के कई राज्यों में कुछ दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 17 से 19 जून, 2024 तक तेज हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। न्‍यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने, गर्म हवाएं चलने, भीषण गर्मी, रात में गर्मी रहने और तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

उत्तर भारत के मैदानी इलकों में ही नहीं पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी कहर बरपा रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत कई जिले लू की चपेट में हैं।

एक तरफ देश का उत्‍तर और पूर्वी हिस्‍सा भीषण गर्मी की चपेट में है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्‍तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस क्षेत्र में कुछ स्‍थानों पर बहुत भारी से अत्‍यधिक भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्‍त सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी उत्तर भारत के अधिकांश जगहों पर प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। आज पहाड़ी प्रदेश जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिन में लू का भीषण प्रकोप के साथ-साथ कुछ जगहों पर रात में भी गर्म हवा चलने की संभावना है।

वहीं केरल, गोवा, कोंकण, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, विदर्भ, मराठवाड़ा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों भारी बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here