HomeदेशWeather Update Today: दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड! घना कोहरा,ट्रेनें लेट-फ्लाइट कैंसिल, जानिए...

Weather Update Today: दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड! घना कोहरा,ट्रेनें लेट-फ्लाइट कैंसिल, जानिए कब तक रहेगा मौसम का ये तेवर

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में 400 से अधिक घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें व 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। 68 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई का मार्ग परिवर्तन किया गया। । बीते चार दिनों से दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से कम बना हुआ है और लगातार पिछले रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

लगातार चौथे दिन सोमवार को राजधानी की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान महज 3.3 डिग्री रहा। सोमवार को भी कई जगहों पर सुबह 6 बजे तक विजिबिलिटी जीरो बनी रही। कई जगहों पर यह 50 मीटर से भी कम रही। मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। सुबह घने से अति घना कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर शीतलहर की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 4 डिग्री तक रह सकता है। 17 जनवरी को भी कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को 16 जनवरी को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में 16 से 17 जनवरी और उत्तराखंड में 17 से 18 जनवरी को कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this