HomeदेशWeather Update Today: कड़ाके की सर्दी से कांप रहा पूरा उत्तर भारत,...

Weather Update Today: कड़ाके की सर्दी से कांप रहा पूरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी है। बर्फीली हवाओं के साथ-साथ घने कोहरे की दोहरी मार से लोग परेशान हैं। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी एकदम कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उच्च हिमालयी इलाकों से आ रही पछुआ हवा तेज है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में गलन हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर शीत लहर रहेगी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं सोमवार को भी शीत लहर व कोहरे का येलो अलर्ट है। 15 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 4 डिग्री रह सकती है।

आईएमडी के मुताबिक शनिवार को उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पंजाब लेकर पश्चिम बंगाल तक घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी चार दिन घने कोहरे और शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के ज्यादातर, राजस्थान के कुछ और बिहार के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस हरियाणा के नारनौल, दिल्ली के आयानगर और यूपी के कानपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए रविवार और सोमवार को अधिक घने कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...