HomeदेशWeather Update Today: दिल्ली में शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन,...

Weather Update Today: दिल्ली में शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक गिरा, जाने आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली सहित कई हिस्सों में कंपकंपाती ठंड पड़ रही है। शीतलहर के प्रकोप से लोग घरों में कैद हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो बीते पांच साल का सबसे कम तापमान है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 200 ट्रेनें छह घंटे तक की देेरी से चलीं। जबकि 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित रहीं।

मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को हरियाणा और पंजाब में बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कोहरे के साथ ठंड का दौर चार से पांच दिनों तक जारी रह सकता है। राजधानी दिल्ली में 15 जनवरी तक घने कोहरे से राहत की कई उम्मीद नहीं है। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में सुबह के वक्त अगले पांच दिनों तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, पंजाब में 13 से 15 जनवरी के बीच कोल्ड से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की आशंका है।

इस बीच एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू कश्मीर में सक्रिय हुआ है। 16 जनवरी को एक और डिस्टर्बेंस की आने की उम्मीद है। इस सिस्टम की वजह से मौसम में ज्यादा बदलाव तो नहीं आएगा लेकिन न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this