HomeदेशWeather Update Today:गलन वाली ठंड से ठिठुर रहे लोग, दिल्ली-UP से पंजाब-एमपी...

Weather Update Today:गलन वाली ठंड से ठिठुर रहे लोग, दिल्ली-UP से पंजाब-एमपी तक कोहरा ही कोहरा, जानें देशभर के मौसम का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत इन दिनों शीत लहर की चपेट में है।पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं, कोहरे ने भी रेल, हवाई और सड़क यातायात को बाधित रखा। दिल्ली-एनसीआर में आज कोहरे की चादर है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच दिल्ली में मौसम विभाग ने हल्की राहत का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं कश्मीर में बर्फ जम रही है। यहां तापमान शून्य से भी पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने यूपी के 69 जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले तीन दिन तक बर्फीली हवाओं से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं, चार-पांच दिन तक कोहरे का कहर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजस्थान में 12 से 14 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, हरियाणा और पंजाब में भी 12 और 13 जनवरी को बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य पर पहुंच गई। वहीं, लखनऊ में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई, जबकि वाराणसी में यह आंकड़ा 50 रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्का सा कोहरा छाया रहेगा। दोपहर के बाद आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अब से उत्तर पश्चिम भारत में कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे की स्थिति कम होने वाली है। अगले चार से पांच दिनों तक सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है। दक्षिणी तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है, इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...