Weather Update Today: उत्तर भारत ठंड से कांपा, पंजाब और राजस्थान में घना कोहरा, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

0
94

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, और कर्नाटक में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

वहीं दक्षिण भारत में मौसम साफ रहने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते है।

आईएमडी के मुताबिक आज उत्तरी पूर्व भारत में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और नागालैंड में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here