Weather Today 28 June 2024: आ गया मानसून? जानिए देशभर के मौसम का हाल

0
160

Weather Report Today
उमस भरी गर्मी झेल रहे उत्तर भारत को कुछ राहत मिली है। आईएमडी के मुताबिक अगले दो से तीन दिन के दौरान दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाके में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली और तापमान गिरकर 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मुंबई में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी तथा उमस राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में लोगों को यातायात जाम जूझना पड़ा। उपनगरीय रेल सेवाएं थोड़ा देर से चलीं, सड़कों पर जलभराव के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। मुंबई में मानसून का आगमन सामान्य तौर पर 11 जून को होता है, लेकिन इस बार इसने नौ जून को ही दस्तक दे दी मौसम विभाग के ‘नाउकास्ट’ ने रात करीब नौ बजे अगले तीन से चार घंटों में मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे, रायगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की।

यूपी में कई जिलों में बारिश के बाद बीते 24 घंटे से मॉनसून ठिठक गया है। बादलों का डेरा आसमान में तो दिखा, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लखनऊ शहर समेत दूसरे जिलों के लिए भी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आज लगभग हर जगह गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

देश के कई राज्येां में इस वक्त मॉनसून की बारिश हो रही है। अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश,गुजरात, महाराष्ट्र, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार (कुछ हिस्सा), झारखंड (कुछ हिस्सा), ओडिशा, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, दमन-दीव, पुडुचेरी, दादरा-नगर हवेली, मध्य प्रदेश (आधे से ज्यादा) गुजरात (आधा), राजस्थान (कुछ हिस्सा), उत्तर प्रदेश में 25 जून को एंट्री कर चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here