HomeमौसमWeather Report Today 25 October 2024: पश्चिम बंगाल,ओडिशा में भारी बारिश, तेज...

Weather Report Today 25 October 2024: पश्चिम बंगाल,ओडिशा में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट; ‘दाना’ तूफान का तांडव, जानिए दिल्ली-NCR का हाल

Published on

Weather Report Today
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान होने वाले नुकसान को कम करने की बड़ी तैयारी की है। चक्रवात के दस्तक देने के दौरान अधिकतम गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार चक्रवात की दस्तक प्रक्रिया धीमी होती है, जिसमें आमतौर पर 5-6 घंटे लगते हैं। अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच चक्रवात के दस्तक देते समय भारी बारिश, हवा और तूफानी लहरें चरम पर होंगी। चक्रवात के तट पर पहुंचने के दौरान दो मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है तथा चक्रवात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा।

दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

खराब मौसम के मद्देनजर उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में फैले सुंदरबन क्षेत्र तथा कोलकाता और आसपास के इलाकों में हुगली नदी के पार नौका सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। कोलकाता नगर निगम ने भी अपने मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला है और सभी अहम कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर कोलकाता हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम से 15 घंटे के लिए उड़ाने स्थगित कर दी गई। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात शुक्रवार सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराएगा। इस दौरान तूफान की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिन के अधिकांश समय शहर में ‘स्मॉग’ की मोटी चादर छाए रहने के आसार हैं। ये स्मॉग वायु प्रदूषण का ही एक रूप है। जब हवा में मौजूद धूल, धुआं और गाड़ियों से निकलने वाला घातक प्रदूषण एक साथ मिल जाता है तो ये स्मॉग का रूप ले लेता है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ रहा, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे।

Latest articles

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

लैपटॉप चार्जिंग में लगाकर चलाना खतरनाक या बेहतरबिकल्प

अगर आप भी लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हैं और उसे चार्ज...

More like this

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...