HomeमौसमWeather Report Today 22 October 2024:उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की दस्तक,...

Weather Report Today 22 October 2024:उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की दस्तक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा; दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका

Published on

Weather Report Today
उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। आज तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी बुधवार से कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में भी मौसम धीरे धीरे बदलने लगा है। अच्छी बारिश के बाद अब ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 20 डिग्री रहने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते से दिल्ली में ठंड का असर बढ़ सकता है।

इस बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती ‘तूफान दाना’ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की संभावना जताई गई है। चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज केरल के चार जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की और मलप्पुरम जिले शामिल हैं। वहीं 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। जहां भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।

Latest articles

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

लैपटॉप चार्जिंग में लगाकर चलाना खतरनाक या बेहतरबिकल्प

अगर आप भी लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हैं और उसे चार्ज...

More like this