HomeमौसमWeather Forecast Today : पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड,...

Weather Forecast Today : पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, आज इन राज्यों में कोहरे-बारिश का अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्से बदलते मौसम के साथ ठंड और कोहरे से जूझ रहे हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर के सामने इसके अलावा प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। हालांकि, अभी अगले सप्ताह से रात को कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। आगामी तीन दिन बाद से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। शनिवार को प्रदेशभर में शुष्क मौसम रहा। हालांकि, सुबह मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 24 और 28-30 नवंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 27-29 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे का कहर है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 28 से 30 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। 26 नवंबर को भी तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। 27 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। जबकि केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रॉयलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है। 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रॉयलसीमा में भारी बारिश हो सकती है।

Latest articles

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

More like this

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...