न्यूज डेस्क
राजधानी दिल्ली-NCR में आज आसमान में बादल छाये रहेंगे,लेकिन बारिश होने की संभावना बहुत कम है। लोगों को आज के दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में हल्की से मध्य और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली और ओले गिरने की भी आशंका है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। अगले 4 से 5 दिनों में उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, सब हिमालय पश्चिमी बंगाल, सिक्किम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भी अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल, हरियाणा, और चंडीगढ़ में 7 अगस्त तक भारी बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान, और जम्मू में 10 अगस्त तक तेज बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

