HomeदेशWeather Forecast Today : उत्तर भारत में लगातार गिर रहा तापमान,पहाड़ों से...

Weather Forecast Today : उत्तर भारत में लगातार गिर रहा तापमान,पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड,जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में सर्दी का असर दिखने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इसका असर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा ,बिहार,राजस्थान,पंजाब जैसे राज्यों में दिख रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है। कई जगह धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम हुई है। वहीं, साउथ इंडिया की बात करें तो नॉर्थ ईस्ट इंडिया, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि रविवार, 17 दिसंबर को पूरे केरल में और शनिवार और रविवार को दक्षिण तमिलनाडु में छिटपुट, भारी वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज तामपान में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पिछले दिन के मुकाबले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहं पिछले 24 घंटे में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 1 या 2 जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। प्रदेश के बरेली जिले में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया।

मौसम विभाग ने 14 और 15 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में और 14 दिसंबर को त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this