HomeदेशWeather Forecast Today : दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत, इन...

Weather Forecast Today : दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत, इन राज्यों में भी बढ़ी ठिठुरन,जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों के भीतर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शनिवार (9 दिसंबर) को बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड, तेलंगाना में हल्की बारिश संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 09 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में, 09 और 10 दिसंबर को बिहार में और 09-11 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज शनिवार (9 दिसंबर) को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया। मौसम विभाग के अनुसार,आज राजधानी में दिन के समय आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्‍थानों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मंगलवार से अगले तीन दिन तक मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this