HomeदेशWeather forecast Today 06 April 2024: लू के थपेड़ों के बीच इन...

Weather forecast Today 06 April 2024: लू के थपेड़ों के बीच इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Published on

Aaj Ka Mausam: देश के बड़े हिस्से में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। मैदानी हिस्‍सों में तापमान 40 के पार जा चुका है। आंध्र प्रदेश में तो यह 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। बिहार से लेकर उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक जैसे राज्‍यों में हीटवेव जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने 6 अप्रैल तक इन राज्‍यों में मौसम का मिजाज तल्‍ख रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, पूर्वोत्‍तर भारत में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन दिल्ली का मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि लोगों को तपन से राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी का अहसास होता रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2 दिन 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के पूर्वी राज्यों में 9 अप्रैल तक अगले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में आंधी तूफान आएग और हल्के बादल बरसेंगे। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में 6 अप्रैल तक लू चलने का अनुमान है। ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में गर्म रात की स्थिति बनी रहेगी, छत्तीसगढ़ में भी आज ऐसी ही स्थिति रहेगी। केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 8 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहने की उम्मीद है। कर्नाटक में भी गर्म और आर्द्र स्थिति का अनुभव होगा, गोवा में 7 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगले छह दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में तूफान और बिजली गिरने की संभावना है, 7 अप्रैल तक भारी बारिश होगी, आज बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...