HomeदेशWeather Forecast Today 05 June 2024: दिल्ली से लेकर मुंबई तक कैसा...

Weather Forecast Today 05 June 2024: दिल्ली से लेकर मुंबई तक कैसा रहेगा आज का मौसम? जानिए अपने शहर का हाल

Published on

Weather Forecast Today
देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ रहा है, जिसकी उत्तरी सीमा इस वक्त गोवा, नारायणपेट, नरसापुर और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान कर्नाटक के शेष हिस्सों, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भागों, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक आज राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा। दिल्‍ली में आज तापमान न्‍यूनतम 31 और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मुम्‍बई में आसमान साफ रहेगा। मुम्‍बई में आज तापमान न्‍यूनतम 29 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

चेन्‍नई में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का अनुमान। चेन्‍नई में आज तापमान न्‍यूनतम 29 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। कोलकाता में आज तापमान न्‍यूनतम 30 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this