Homeदेशतीसरे चरण का मतदान शुरू,पीएम मोदी और अमित शाह ने अहमदाबाद ...

तीसरे चरण का मतदान शुरू,पीएम मोदी और अमित शाह ने अहमदाबाद पहुंचकर किया मतदान

Published on

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।आज 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। तीसरे चरण में 120 महिलाओं समेत 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं।

तीसरे चरण में मोदी के 10 मंत्रियों की अग्निपरीक्षा

1.अमित शाह, गृह मंत्री                                 (गांधीनगर)

2. प्रहलाद जोशी, संसदीय कार्य मंत्री                    (धारवाड़)

2. नारायण राणे, एमएसएमई मंत्री                        (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग)

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन मंत्री           (गुना)

5. मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य मंत्री                        (पोरबंदर)

6. पुरुषोत्तम रुपाला, पशुपालन मंत्री                       (राजकोट)

7. श्रीपद नाइक, पर्यटन राज्यमंत्री                          (नॉर्थ गोवा)

8. एस पी सिंह बघेल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री                    (आगरा)

9. देवू सिंह चौहान, संचार राज्यमंत्री                         (खेड़ा)

10. भगवंत खूबा, रसायन-उर्वरक राज्यमंत्री                 (बीदर)

तीसरे चरण में 5 पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं मैदान में

1. शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री              लोकसभा सीट- विदिशा              बीजेपी

2. दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री                      लोकसभा सीट- राजगढ़              कांग्रेस

3. नारायण राणे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री                           लोकसभा सीट- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग    बीजेपी

4. बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री                       लोकसभा सीट- हावेरी                बीजेपी

5. जगदीश शेट्टार, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री                           लोकसभा सीट- बेलगाम,            बीजेपी

18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर हो रहा मतदान

असम –               04

बिहार –               O5

छत्तीसगढ़ –           07

गोवा। –               02

गुजरात। –             25

कर्नाटक। –            14

मध्य प्रदेश। –          09

महाराष्ट्र। –              11

उत्तर प्रदेश। –          10

पश्चिम बंगाल। –        04

दादर-नगर हवेली
और दमन-दीव –      02

मतदान कर पीएम मोदी बोले- मतदाता वोटिंग का रिकॉर्ड बनाएं।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।गौरतलब है की यहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के उम्मीदवार हैं।मतदान करने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए गुजरात और तमाम क्षेत्र जहां मंगलवार को मतदान हो रहा है वहां के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के चुनाव को पर्व की तरह मनाने की अपील की है।इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्वीट कर भी सभी लोगों से मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं।आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।

गुजरात के सूरत से निर्विरोध जीत चुकी है बीजेपी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मंगलवार को हो रहे मतदान में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। सूरत सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मुकेशभाई दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।वहीं, अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट का मतदान अब तीसरे की जगह छठे चरण में होगा। इस चरण में केंद्र सरकार के सात मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होनी है।इन मंत्रियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया मतदान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।उन्होंने लोगों के साथ कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...