Homeदेशपश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान जारी ,पूर्वी मिदनापुर में हिंसक झड़प...

पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान जारी ,पूर्वी मिदनापुर में हिंसक झड़प में टीएमसी नेता की मौत !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस बीच हुई झड़पों में पूर्वी मिदनापुर जिले के महिषादल में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई।

जिला पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह तामलुक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महिषादल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में स्थानीय स्तर के तृणमूल कांग्रेस नेता शेख माइबुल (42) की मौत हो गई।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। इस बीच इस दुखद घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने हत्या के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि भाजपा ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ पार्टी में आंतरिक प्रतिद्वंद्विता इसके पीछे का मुख्य कारण है।

मतदान के शुरुआती घंटों से ही मुख्य रूप से पूर्वी मेदिनीपुर जिले में चुनाव संबंधी तनाव की छिटपुट घटनाएं सामने आने लगी हैं। तमलुक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोयना से भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प की खबरें सामने आईं हैं।

तमलुक के अंतर्गत हल्दिया में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब उस निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय वहां एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उनका रास्ता रोक लिया और नारे लगाने लगे। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के समय पर हस्तक्षेप करने से स्थिति बिगड़ने से बच गई।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this