Homeदेशमध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान जारी ,दिमनी सीट पर हुई फायरिंग 

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान जारी ,दिमनी सीट पर हुई फायरिंग 

Published on

न्यूज़ डेस्क 

मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज मतदान जारी है। एमपी के इंदौर, दिमनी, झाबुआ और भिंड, जबकि छत्तीसगढ़ के रायपुर से बवाल की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। मुरैना की दिमनी सीट पर हवाई फायरिंग भी हुई। इस सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर चुनाव लड़ रहे हैं।

  छत्तीसगढ़ में यह दूसरे चरण का मतदान है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हो चुका है। एमपी में 2 हजार 533 और छत्तीसगढ़ में 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं।

  प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुल 2,533 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे है, इनमें 2,280 पुरुष, 252 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं।

    राज्य में एक चरण में 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतदाताओं की कुल संख्या 5,61,36,229 है, जिसमें 75,304 सर्विस वोटर शामिल हैं। राज्य में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5,60,60,925 है, जिनमें से 2,88,25,607 पुरुष और 2,72,33,945 महिला के अलावा 1,373 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this