Homeदेशछत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को दो उपमुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पद की...

छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को दो उपमुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद सरकार का गठन होने जा रहा है। 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।विष्णु देव साय के साथ बुधवार को 2:00 बजे दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। अरुण साहू और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई है। अभी यह साफ नहीं है कि तेरह मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण समारोह उसी दिन होगा या बाद में इसे लेकर मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण शाह और सामान्य वर्ग से आने वाले विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे।आदिवासी, ओबीसी और सामान्य वर्ग तीनों को महत्वपूर्ण स्थान देकर बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हर वर्ग के लोगों के वोट पाने की तैयारी की है। रविवार को पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक दल ने विष्णुदेव साय को अपना नेता चुना था। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चाय के नाम का प्रस्ताव किया था।

राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचा था। वहां उन्होंने राज्यपाल से अपनी सरकार बनाने की दावेदारी पेश की।इसके बाद राज्यपाल ने विष्णुदेव साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने का की नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

पहले मुख्यमंत्री अजीत योगी का आदिवासी होने का प्रमाणपत हो गया था अमान्य

विष्णुदेव साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री चुने गए हैं। 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने थे।योगी आदिवासी सीट से सांसद और विधायक रहे,लेकिन अदालत ने 2019 में जोगी के आदिवासी समुदाय से होने के प्रमाण पत्र को अमान्य करार दिया था।

 

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...