बीरेंद्र कुमार झा
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा का दौर जारी है।ताजा मामला बांकुड़ा का है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन कराने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने हमला कर दिया ।इसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
नामांकन कराने गए थे बीजेपी विधायक दिवाकर घारामी
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:00 बजे के करीब बांकुड़ा के सोनामुखी में बीजेपी विधायक दिवाकर घरामी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करवाने के लिए लाइन में खड़े थे,तब तक सब ठीक था। बीजेपी का आरोप है कि जैसे ही पुलिस प्रशासन की टीम वहां से गई टीएमसी वाले वहां धमक गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।इस झड़प में बीजेपी कार्यकर्ता देव शंकर घोष का सर फट फट । वहीं कई अन्य घायल हो गए ।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही लगातार हिंसा की खबरें आ रही है। बीते शुक्रवार की रात मुर्शिदाबाद जिला के घर ग्राम में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस घटना में जहां एक कांग्रेस कार्यकर्ता कि गोली लगने से मौत हो गई वहीं दो कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गए।
शनिवार को भी रहा हिंसा का दौर
इधर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन शनिवार को भी हिंसा और अराजकता का दौर जारी रहा। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ,कांग्रेस और मार्क्सवादी कमुनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका । बांकुड़ा पूर्व बर्दवान,पश्चिम बर्दवान और मुर्शिदाबाद जैसे कई जिलों से सस्ताधारी और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और हिंसा की खबरें भी आई।

