Homeखेलविनेश फोगाट ने किया सन्यास का ऐलान, बोलीं- मां कुश्ती मेरे से...

विनेश फोगाट ने किया सन्यास का ऐलान, बोलीं- मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई…माफ करना

Published on

न्यूज डेस्क
पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई करार दी गईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्याय का एलान कर दिया है। उन्होंने मां को याद कर गुरुवार सुबह 5.17 बजे X पर एक पोस्ट में लिखा- “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।”

मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने एक के बाद एक तीन मुकाबले जीते। उन्होंने पिछली बार की ओलंपिक विजेता को पराजित किया। इसके बाद दो और चोटी की अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को कुश्ती के मुकाबले में हराया। इन तीनों मुकाबले में जीत के बाद विनेश फोगाट का फाइनल में जाना तय हो गया था लेकिन बुधवार सुबह एक बुरी खबर आई।

बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने विनेश फोगाट को अयोग्य मानते हुए उन्हें ओलंपिक से बाहर कर दिया। बताया गया की फाइनल मुकाबले से पहले हुए वजन के बाद विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुई थी।

विनेश ने संन्यास के ऐलान से पहले बुधवार रात अपने डिस्क्वालिफिकेशन के खिलाफ अपील दायर की थी। उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स से मांग की कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। विनेश ने पहले फाइनल खेलने की मांग भी की थी। लेकिन उन्होंने अपील बदली और अब संयुक्त रूप से सिल्वर दिए जाने की मांग की।

ओलिंपिक से बाहर होने के बाद विनेश की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोच वीरेंद्र दाहिया उनसे मिलने पहुंचे तो विनेश ने उनसे कहा- ‘किस्मत खराब थी कि हम मेडल से चूक गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा से कहा था कि वे रेसलर की मदद के तरीके तलाशें। पीएम मोदी ने उषा से इस मामले में विरोध दर्ज कराने को भी कहा था।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this